जैसा कि आपने इससे पहले एपिसोड में देखा होगा कि मीत हुड्डा किस तरह से अपनी सास बबीता एलावत से हाई फाई क्लास की डिमांड करती है , और उसके इस हाई-फाई क्लास के डिमांड से पूरा इलाहाबाद परिवार बहुत ही हैरान और परेशान होता है । बबीता ऐलावत तो समझ ही नहीं पाती है कि उसकी बहू मीत हुडा को अचानक क्या हो गया?मीत हुड्डा यह सब सिर्फ अपनी सास को समझाने के लिए एक अतरंगी उपाय अपनाती है ।

उसे या समझाती है की एक बेटी की मां कभी भी उसका बुरा नहीं चाहती । वह अपनी तरफ से अपनी बेटी के लिए अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करेगी । इसलिए उसे उसके मायके कुछ दिनों के लिए भेज दिया जाए। यह सुनकर बबीता एलावत को एहसास हो जाता है , की मीत बहु को उसके मायके उसकी मां अनुपा जी के पास कुछ दिनों के लिए भेज देना चाहिए और वह उसे भेजने के लिए राजी हो जाती हैं।
मीत को उसके मायके छोड़ने के लिए मीत की सास बबीता एलावत खुद उसके मायके जाती हैं और मीत की मां अनुपा जी से माफी मांगती है । कि वह थोड़ा ज्यादा ही भावुक हो गई थी , उन्हें यह लग रहा था कि चंडीगढ़ से अच्छी देखभाल मीत की उसके मायके में नहीं हो सकती और यही सोच कर मीत को उसके मायके नहीं भेजना चाहती थी । पर उन्हें या समझ आ गया था कि एक मां अपनी बेटी के लिए कभी बुरा नहीं चाहेगी , और मीत को वह अपने साथ ले आई। मीत अपने मायके आकर बहुत बहुत ज्यादा खुश है और मीत मां और दादी के साथ खूब सारी मस्तियां कर रही हैं ।

मीत का हस्बैंड मीत एलावत अपनी पत्नी मीत को बहुत मिस कर रहा है । और वह या नहीं समझ पा रहा है कि उससे मिलने के लिए वाह क्या करें ? वह अपनी दोस्त तान्या के साथ मन बहला रहा होता है। इतने में उसके भाई तेज और उसके जीजा होशियार वहां पहुंच कर मीत एलावत का मजाक बनाते हैं । और वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए वेश बदलकर मीत के मायके आ जाता है।

मीत के प्रेगनेंसी से मीत का पूरा परिवार बहुत ही खुश है ।सब उसका बहुत देखभाल करते हैं । मीत की सास हर कदम पर मीत का साथ देती है । वह मीत को अपनाकर बहुत खुश है। मीत भी अपने ससुराल और अपने पति के साथ बहुत खुश है मीत का हस्बैंड मीत के बिना चंडीगढ़ में कैसे रहेगा यह देखिए हमारी अगली अपडेट्स में।