आप सभी ने राधा मोहन शो के पहले एपिसोड में देखा होगा किस तरह से दामिनी मोहन से शादी करने के लिए कौन-कौन सी लिमिट को पार कर जाती है मोहन से शादी करना उसका प्यार ही नहीं, जुनून ही नहीं , बल्कि उसका पागलपन बन चुका है । दामिनी नी राधा को कुछ पिलाकर बेहोश कर दिया था और दामिनी वहीं अपनी शादी के मंडप में बैठी है । और पंडित जी के कहने के अनुसार मोहन दामिनी के हाथों में कंगन डोरा बांधने की रसम को पूरी करता है दामिनी को यह सुकून मिलता है कि यह कंकन डोरा मोहन के द्वारा उसके हाथों में बंधने के बाद तुलसी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी ।
वहीं दूसरी तरफ राधामोहन को सच बताने के लिए नीचे उतरती ही रहती है कि कावेरी और दामिनी दोनों राधा को मोहन के पास जाने से रोक लेते हैं । राधा दामिनी को बताती है कि वह लाख कोशिशें कर ले पर राधा दामिनी की शादी मोहन से कभी नहीं होने देगी । राधा की इस बात को सुनकर कावेरी और दामिनी दोनों मुस्कुराती है ।

दामिनी त्रिवेदी जी को किडनैप करने की धमकी और उनके जान को खतरे में डालने की वीडियो राधा को चुपके से दिखाती है जो देखकर राधा हैरान हो जाती है और मोहन की तरफ बढ़ते हुए अपने कदम को पीछे हटा लेती है या देखकर गुनगुन चौक जाती है और राधा से मोहन को सच बताने के लिए कहती है पर राधा मोहन की तरफ ना बढ़कर अपने कदम पीछे हटा कर मोहन के पिता त्रिवेदी जी को ढूंढ कर वापस लाने का वचन लेती है और वह कोई ऐसा सुराग ढूंढ रही है जिससे त्रिवेदी जी कहां है या पता लगाया जा सके ।
राधा अपने कदम मोहन की तरफ बढ़ाती है यह देख कर कावेरी और दामिनी दोनों चौक जाते हैं और डर जाते हैं कि कहीं राधा सारा सच्च जा कर मोहन को ना बता दे और तुलसी भी यह सोचती हो कि अगर राधा ने मोहन से कुछ दामिनी के बारे में कुछ बताया तो दामिनी कहीं मोहन के पिता त्रिवेदी जी को किसी संकट में ना डाल दे उनकी जान को कोई खतरा ना हो जाए। क्योंकि दामिनी पागल है वह कुछ भी कर सकती है ।
राधा ना चाहते हुए भी दामिनी की बातों को मानकर मोहन से अपने कदम पीछे हटा लेती है और त्रिवेदी जी को ढूंढ कर वापस लाने का वादा करती है । गुनगुन राधा को पीछे हटते हुए देख चौक जाती है और वह कुछ भी नहीं समझ पाती है वहीं दूसरी तरफ कादंबरी शादी की बची हुई रस्मों को पूरा करने के लिए मोहन को बुलाने के लिए जाती है । गुनगुन और राधा दोनों अपनी आंखों में एक छोटी सी आशा लेकर मोहन की तरफ देखते हैं जबकि कावेरी और दामिनी दोनों अपने खेले हुए गंदे खेल के बारे में सोच कर और राधा को वेबस देखकर आपस में दोनों मुस्कुराती है।

गुनगुन राधा से पूछती है कि उसने मोहन को दामिनी के बारे में सच क्यों नहीं बताया राधा मजबूर होकर गुनगुन को त्रिवेदी जी के बारे में बताती है और उन्हें वापस सही सलामत लाने का संकल्प लेती है गुनगुन और राधा दोनों मिलकर मोहन के पिता त्रिवेदी जी को त्रिवेदी हाउस में वापस लाने का वादा करते हैं और उनको ढूंढने की कोई ना कोई कड़ी निकालने के बारे में लग जाते हैं ।
क्या दामिनी राधा को भटका कर मोहन से उसका ध्यान हटाकर त्रिवेदी जी पर लगाकर मोहन से शादी कर लेगी? राधामोहन सो के आने वाले एपिसोड में देखना यह दिलचस्प रहेगा कि क्या कंकण डोरा बांधने के बाद तुलसी दामिनी को कुछ नहीं कर पाएगी । क्या दामिनी और मोहन की शादी हो जाएगी । आगे की जानकारी के लिए हमारे रोज के अपडेट को पढ़ते रहिए । मिलते हैं आपसे नेक्स्ट अपडेट में नई खबर के साथ ।