
आप सब श्रद्धा आर्या को तो जानते ही होंगे। आज हम आपको कुछ दिलचस्प बातें और उनके बचपन से लेकर अभी तक कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
श्रद्धा आर्या का जन्म 17 अगस्त 1987 को न्यू दिल्ली में हुआ था। उनके परिवार में माता, पिता भाई और बहन है। उनकी बहन का नाम दिव्या आर्या है।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हंस राज मॉडल स्कूल,नई दिल्ली से की। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड इकोनॉमिक्स मैं भाग लिया और मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की। स्कूली दिनों में श्रद्धा आर्या ने कई प्रतियोगिताएं जीती थी। उन्होंने अपना पहला पुरस्कार किंडरगार्डन में जीता था।

श्रद्धा आर्या ने हिंदी फिल्मों के साथ साथ पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
2004 में, इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज के साथ टेलीविजन पर शुरुआत की । वह फर्स्ट रनर अप बनी।
2006 में उन्होंने तमिल फिल्म कलवानिन कधली से एक एक्ट्रेस के रूप में शुरुआत की। इस मिल मैं श्रद्धा आर्या के साथ एसजे सूर्या और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म एक्ट्रेस के रूप में सूर्या की पहली फिल्म थी। जिसे खुद निर्देशित भी किया था।

2007 में उन्होंने फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में शुरुआत की। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित की गई थी। जिसमें श्रद्धा आर्या के साथ अमिताभ बच्चन और जिया खान ने एक्टिंग की। इस फिल्म की कहानी 1999 की अमेरिकी फिल्म अमरीकन ब्यूटी से ली गई थी।
2007 में ही उन्होंने फिल्म गोडावा के साथ एक एक्ट्रेस के रूप में तेलुगु फिल्म की शुरुआत की। इस फिल्म को कोडंडरामी रेड्डी द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में उनके बेटे वैभव रेड्डी और श्रद्धा आर्या मुख्य भूमिका में सयाजी शिंदे के साथ हैंजो सहायक की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म रेड्डी की पहली फिल्म और आर्या की पहली तेलुगु फिल्म थी।
2008 में श्रद्धा आर्या शश….. फिर कोई है नाम के सीरियल में नजर आई थी। इस सीरियल में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था।

2010 में उन्होंने अपनी मलयालम फिल्म की शुरुआत फिल्म वंदे मातरम् से की। इस फिल्म की टीवी अरविंद द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में अर्जुन, स्नेहा,श्रद्धा आर्या,राजकपूर आदि कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को एक साथ मलयालम और तमिल में बनाया और रिलीज किया गया था और बाद में इसे तेलुगु में डब किया गया था। यह फिल्म विदेशों में 10 सितंबर 2010 को और बाद में भारत में 17 सितंबर 2010 को रिलीज हुई थी।
2011 में उन्होंने फिल्म डबल डेकर से कन्नड़ में शुरुआत की। यह फिल्म एक कन्नड़ कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें जिग्गेश और श्रद्धा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। यह फिल्म गोविंदा और रवीना टंडन की हिंदी फिल्म सैंडविच की रीमेक है ।
उन्होंने 2011 से 2012 तक लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो में लक्ष्मी तेरे आंगन की, से टेलीविजन पर शुरुआत की। इस सीरियल में उन्होंने लक्ष्मी अग्निहोत्री और कांची कश्यप की भूमिका निभाई थी।
2013 से 2014 में लाइफ ओके के टीवी सीरियल तुम्हारी पाखी मैं पाखी शेखावत की भूमिका निभाई। इस सीरियल में श्रद्धा के को एक्टर मोहम्मद इकबाल खान थे।
2015 से 2016 में श्रद्धा आर्या ने लाइफ ओके के पर प्रसारित होने वाला शो ड्रीमगर्ल नाम का सीरियल किया। इस सीरियल में उन्होंने आएशा रॉय और आरती रॉय की भूमिका निभाई। इस सीरियल में श्रद्धा के को एक्टर निकिता दत्ता, मोहसिन ख़ान सुदीप साहिर थे।
2017 में श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य नाम के सीरियल में नजर आ चुकी है। यह टीवी शो अभी तक जारी है। कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या ने प्रीता अरोरा की भूमिका अदा की ।यह जी टीवी पर प्रसारित किया जाता था। श्रद्धा आर्या के साथ धीरज धूपर,अंजुम फकीह, मनित जौरा, रूही चतुर्वेदी,संजय गड़ानी इस सीरियल के कलाकार थे।

2018 में उन्होंने पंजाबी फिल्म बंजारा से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में फिल्म में बब्बू मान, राणा रणबीर, गुरुप्रीत भंगू, जिया और श्रद्धा आर्या है। एक 2004 की फिल्म बाज के बाद यह बब्बू मान की पहली फिल्म रिलीज थी। इस फिल्म को ट्रक ड्राइवरों के जीवन की कहानी पर बनाया गया था।
2019 में श्रद्धा आर्या डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में आलम मक्कड़ के साथ एक प्रतियोगी के रूप में नजर आई। 2019 में ही श्रद्धा आर्या खतरा खतरा खतरा, इंडियन प्रो म्यूजिक लीग जैसे कुछ रियलिटी शो किए थे। उन्होंने मजाक मजाक माई नाम के शो को होस्ट किया था।
2010 में उन्होंने सोनिये हीरिये म्यूजिक वीडियो किया जिसे शैल ने गया था।
2017 में उन्होंने मेरी जान नाम का म्यूजिक वीडियो किया।
2018 को वह कार गबरू दी नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इस गाने को कारण सिंह ने गाया था।
2019 में वह पीके नाम के म्यूजिक वीडियो किया। इस गाने को गुरनाम भुल्लर ने गया था।
2020 में विया नई करौना नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई। इस गाने को असीस कौर ने गया था।
2021 में गिल्टी नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी।इस गाने को इंदर चहल और करण औजला ने गया था।
2021 ना मार नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई। इस गाने को अफसाना खान ने गया था।
2021 में वह निकाह नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इस गाने को एवी सरा ने गाया है।

श्रद्धा आर्या ने दो गोल्ड अवार्ड जीते है। जिसमें से एक 2015 के शो तुम्हारी पाखी के लिए सर्वेश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन जोड़ी के लिए मोहम्मद इकबाल खान के साथ मिला था।
2015 में उन्हें ड्रीम गर्ल के लिए नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए इंडियन टेली अवार्ड्स मिला।
उन्हे तो जी रिश्ते अवार्ड जीते है। एक 2017 में टीवी शो कुंडली भाग्य के लिए फेवरेट पॉपुलर कैरेक्टर के लिए अवार्ड मिला। तथा दूसरा 2018 में सर्वश्रेष्ठ फीमेल एक्ट्रेस ले ली अवॉर्ड मिला।
श्रद्धा आर्या की शादी से जुड़ी बाते करे तो 2015 में जयंत रत्ती से सगाई की थी। लेकिन बाद मैं कुछ कारणो से दोनो को रिश्ता चल नही पाया और दोनो ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। श्रद्धा आर्या ने अपने फैमिली फ्रेंड राहुल से 16 नवंबर 2021 शादी कर ली जो की एक नेवी ऑफिसर है।
तो ये थी कुछ दिलचस्प बाते आपकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के बारे में तो आपको कैसी लगी अपडेट कमेंट करके जरूर बताइएगा । मिलते है आपको नए आर्टिकल के साथ।
Nicely updated ❤️