आप सब श्रीति झा को तो जानते ही होंगे। कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा के नाम से आज हम आपको कुछ दिलचस्प बातें और उनकी बचपन से लेकर अभी तक कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
श्रीति झा का जन्म 26 जनवरी 1986 के बिहार के बेगूसराय जिले में एक मध्यवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था ।श्रीति झा के परिवार में माता, पिता, श्रीति और उनका भाई है।
श्रीति झा जब छोटी थी, तभी उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया था तथा कुछ समय बाद सभी लोग काठमांडू नेपाल चले गए ।

श्रीति ने काठमांडू के मॉडर्न इंडियन स्कूल में आरंभिक शिक्षा प्राप्त की तथा जब श्रीति का परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ तो उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की। वहां से उन्होंने इंग्लिश में बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री प्राप्त की।
श्रीति को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था इसीलिए उन्होंने कॉलेज के दिनों में इंग्लिश सोसाइटी वर्बम ज्वाइन किया और कुछ सालों में वह ड्रैमेटिक सोसाइटी की अध्यक्ष बनी। वर्बम के प्ले रिचुअल इन ब्लड में उन्होंने पहली बार मुख्य भूमिका निभाई। यह प्ले स्टीवन ब्रेकऑफ ने लिखा था ।श्रीति की दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी ड्रैमेटिक सर्किट में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।

श्रीति ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में डिजनी इंडिया के टीवी सीरियल धूम मचाओ धूम से शुरू किया। धूम मचाओ धूम में उनका किरदार 14 वर्ष की लड़की मालिनी शर्मा का था। उस वक्त श्रुति 21 वर्ष की थी लेकिन अपनी मासूमियत के साथ उस किरदार में फिट बैठती थी।
2007 में उनका दूसरा प्रोजेक्ट 9X मीडिया का सीरियल जिओ जिया जले उन्होंने सुनैना कोरक की भूमिका अदा की।
2009 में उनके दो टीवी शो आए स्टार प्लस का शौर्य और सुहानी और एनडीटीवी इमेजिन का ज्योति। सीरियल ज्योति में श्रुति ने एक स्प्लिट पर्सनैलिटी की लड़की का किरदार निभाया था। उसके बाद 2010 में उन्होंने एनडीटीवी इमेजिंग के ही सीरियल रक्त संबंध में एक नेत्रहीन लड़की की भूमिका अदा की।
2011 में उन्होंने लाइफ ओके के सीरियल दिल से दी दुआ….. सौभाग्यवती भव में किरदार के रूप में नजर आए इस सीरियल में श्रुति ने घरेलू हिंसा की शिकार पत्नी की भूमिका अदा की ।जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।
इसके बाद 2013 मे वे कलर्स के सीरियल बालिका वधू में गंगा का किरदार निभाते हुए नजर आए।
2014 में उन्हें एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीकॉम सीरियल कुमकुम भाग्य का प्रस्ताव मिला। इस सीरियल में उन्होंने प्रज्ञा नाम की सीधी साधी और सादगीपूर्ण लड़की का किरदार निभाया। इसमें उनके अपोजिट शब्बीर अहलूवालिया थे। प्रज्ञा सीरियल से श्रीति झा को प्रसिद्धि मिली।श्रीति झा घर-घर में प्रज्ञा के नाम से जानी जाने लगी।
2017 में उन्होंने ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य में प्रज्ञा अरोरा की भूमिका अदा की।
श्रीति झा एक अच्छी डांसर है। जिसकी झलक डांस शो नच ले विद सरोज खान और नच बलिए सीजन 7 में देखने को मिली।
श्रुति झा एक अच्छी राइटर भी हैं उन्होंने अपने सीरियल दिल से दी दुआ…. सौभाग्यवती भव और बालिका वधू के कई डायलॉग्स भी लिखे हैं। श्रीति झा अपनी सुंदर कविताएं सोशल सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करती रहती है जिससे लोग बहुत पसंद करते हैं जैसे मेरी पसंदीदा कविता है चाबी कहीं खो गई है आपको श्रीति झा की कौन सी कविता पसंद है कमेंट में जरूर बताइएगा ।

श्रीति झा अपने अफेयर्स को ले कर शुर्खियो में रही है सबसे पहले श्रीति झा का नाम उनके सह कलाकार विक्रांत मौसिन से जोड़ा गया। हालांकि श्रुति और विक्रांत मौसीन अच्छे दोस्त थे।
उसके बाद उनका नाम हर्षद चोपड़ा के साथ जोड़ा गया हर्षद और श्रुति का रिश्ता 1 साल से ज्यादा नहीं चला।
श्रीति झा को अधिकांश अवार्ड कुमकुम भाग्य के लिए मिले है
- 2015 में उन्हें कुमकुम भाग्य नामक धारावाहिक के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का भारतीय टेली पुरस्कार जीता ।
- 2015 में उन्होंने कुमकुम भाग्य के जोड़ी का पुरस्कार शब्बीर अहलूवालिया के जीता कुमकुम भाग्य सीरियल के लिए गोल्ड अवार्ड जीता था।
- 2016 में उन्होंने कुमकुम भाग्य सीरियल के लिए फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता ।
- 2018 में उन्होंने कुमकुम भाग्य सीरियल के लिए मुख्य भूमिका में बेस्ट एक्ट्रेस का गोल्ड अवार्ड जीता था ।
- 2019 में उन्होंने कुमकुम भाग्य सीरियल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का भारतीय अकादमी पुरस्कार जीता था।
लंबे ब्रेक के बाद श्रीति झा खतरों के खिलाड़ी सीजन में नजर आने वाली है खतरों के खिलाड़ी में श्रुति झा खतरनाक जानवरों के साथ स्टंट करती हुई नजर आने वाली है।
तो ये थी कुछ बातें आपकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीति झा के बारे में तो आप को मिलेंगे नए आर्टिकल को लेकर । तो कैसी लगी अपडेट कमेंट करके जरूर बताइए मिलकर मैं आपको नेक्स्ट आर्टिकल के साथ ।