भाग्य लक्ष्मी के इस एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि किस तरह से अहाना लक्ष्मी को फोर्स करती है , कि वह सबके सामने जाकर सच्चाई बता दे , की वह प्रेगनेंसी रिपोर्ट लक्ष्मी कि नहीं बल्कि अहाना की है। अहाना लक्ष्मी से कहती है की यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैं खुद ही घरवालों को जाकर यह सच्चाई बता दूंगी । लक्ष्मी भाभी प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि प्रेग्नेंट मैं हूं। वह प्रेगनेंसी रिपोर्ट लक्ष्मी भाभी कि नहीं मेरी है । पर लक्ष्मी किसी तरह से अहाना को रोकती है और उसे समझाती है।
इधर मलिश्का ऋषि और लक्ष्मी को हमेशा हमेशा के लिए अलग करना चाहती है । वह चाहती है कि कोर्ट के इजाजत से 3 महीने पूरे होने से पहले ही लक्ष्मी इस घर से हमेशा हमेशा के लिए चली जाए । जिससे मलिश्का और ऋषि के बीच लक्ष्मी कभी ना आ सके । मलिश्का ऋषि और लक्ष्मी को दूर करने के लिए एक नया गेम खेलती है , वह हर बार इन दोनों के बीच में आकर कोई ना कोई ड्रामा जरूर करती है ।

बलविंदर की ओबरॉय मेंशन में एंट्री …..
ऋषि का ड्राइवर बलिंदर ढोल के साथ नाचता हुआ ऋषि के घर में एंट्री करता है । ऋषि बलविंदर को घर से बाहर निकलने के लिए कहता है । तभी बलविंदर ऋषि को चुप रहने के लिए बोलता है और वहां पर बिना किसी से डरे वह लक्ष्मी को तेज तेज आवाज में बुलाने लगता है , लक्ष्मी नीचे आती है और बलविंदर उसे अपने साथ चलने के लिए कहता है ।
बलविंदर की बदतमीजी ओ को देखकर ऋषि को बहुत गुस्सा आता है । वह लक्ष्मी का नाम जैसे ही लेता है , ऋषि गुस्से में भर जाता है और बलविंदर को चुप रहने के लिए और वहां से चुपचाप चले जाने को कहता है पर बलविंदर किसी की नहीं सुनता और कहता है कि वह लक्ष्मी को अपने साथ ले जाकर ही मानेगा लक्ष्मी को उसके साथ जाने से कोई नहीं रोक सकता है।

बलविंदर की इन हरकतों से ऋषि की पूरी फैमिली बहुत परेशान हो रही है । और ऋषि के बाबूजी बलविंदर को समझाते हैं , कि वह यह सब क्यों कर रहा है और यह सब बंद करके यहां से चला जाए । बलविंदर कहता है कि लक्ष्मी तो मेरे साथ आकर ही रहेगी , क्योंकि अब मुझे लक्ष्मी को ले जाने से कोई नहीं रोक सकता । क्योंकि जो लक्ष्मी के पेट में बच्चा पल रहा है वह ऋषि और लक्ष्मी का नहीं बल्कि बलविंदर और लक्ष्मी का है वह बलविंदर सूत का होने वाला बच्चा है । इसलिए उसकी होने वाले बच्चे के बाप से उसे कोई नहीं अलग कर सकता ।
खबर सुनकर पूरी ओबेरॉय फैमिली बहुत हैरान है अब देखना यह है कि क्या लक्ष्मी को बलविंदर अपने साथ ले जा पाएगा ? क्या ऋषि चुपचाप यह सब देखता रहेगा ? क्या मलिश्का का प्लान कामयाब हो जाएगा? आगे की जानकारी के लिए हमारे नए आर्टिकल्स को पढ़ते रहिए । और कैसी लगी हमारी यह अपडेट हमें कमेंट में जरूर बताइए।