प्यार का पहला नाम राधा मोहन के इस एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि दामिनी ने राधा को घर से बाहर निकालने के लिए किस तरह से राधा पर चोरी का इल्जाम लगाया । दामिनी ने तुलसी का सिंदूर बाहर फेंक कर तुलसी को तो घर से बाहर कर ही दिया है , अब दामिनी का दूसरा प्लान भी कामयाब होने वाला है , वह राधा पर चोरी का इल्जाम लगाती है।
यह सब सुनकर मोहन भी बहुत दुखी होता है, उसका मन मानने को तैयार नहीं होता की राधा चोरी कर सकती है ।तुलसी की सिंदूर को बाहर फेंकने की वजह से तुलसी भी कुछ नहीं कर पा रही है , उसकी शक्तियां भी कम हो गई हैं। अगर राधा को इस घर से निकालने में दामिनी कामयाब हो जाएगी तो गुनगुन और मोहन की जिंदगी दामिनी बर्बाद कर देगी । तुलसी दामिनी और उसकी मां की ऐसी घिनौनी चाल को देखकर बहुत हैरान हो गई है।

घर के सभी सदस्यों का कुछ ना कुछ चोरी होने के बाद सब लोग घबरा जाते हैं , और कहते हैं कि आखिर कौन ऐसा कुछ चुरा सकता है । तभी दामिनी राधा के घर पर ना होने की बात सबको बताती है और कहती है कि राधा सब सामान लेकर यहां से भाग गई है । तभी मोहन का छोटा भाई राधा को ढूंढते हुए जाता है, और राधा को पकड़कर ले आता है ।
दामिनी ने घर की सफाई के बाद राधा को जो कचरा फेंकने के लिए दिया था उस कचरे की थैली में सिक्योरिटी गार्ड से कहकर घर के लोगों का सामान उसने डाल दिया था । राधा वही कचरा फेंकने गई थी और दामिनी ने उस पर ऐसा इल्जाम लगाया कि , वह सामान को कचरे में रख ले कर भाग रही थी।

दामिनी राधा को थप्पड़ मारती है , और कहती है कि तुमने अपनी असली औकात दिखा दी । पांव की जूती को कभी सर पर नहीं बैठाना चाहिए । तुम्हारी औकात ही नहीं थी इस घर में रहने के लिए लेकिन फिर भी इस घर के लोगों ने तुम्हें इस घर में जगह दी । और तुमने उन्हीं घर के लोगों का सामान चुरा लिया । तुम चोर हो झूठी हो राधा को इस पर बहुत गुस्सा आता है राधा अपनी सच्चाई साबित करने के लिए क्या करेगी ? क्या राधा दामिनी के इस झूठे जाल से बच पाएगी ? या राधा को मोहन घर से निकाल देगा । आगे की जानकारी के लिए हमारे अपडेट्स को पढ़ते रहिए , हम मिलते हैं अगले एपिसोड के नए आर्टिकल के साथ । और कैसी लगी हमारी है आर्टिकल हमें कमेंट में जरूर बताइए।