आज हम बताने वाले है की 2021 खत्म होने के बाद ऐसे टॉप 5 एक्टर्स जो अभी भी है कुंवारे और लड़कियां और फैंस काफी ज्यादा ही उनके अंदाज पर फिदा है वैसे आप भी जानना चाहते होंगे तो चलिए आपको बताते है वो 5 एक्टर्स जो सभी की पसंद है और अभी भी कुंवारे है
सिद्धार्थ निगम (siddharth nigam)
जन्म की तारीख : 13 सितम्बर 2000 (आयु 21)
शिद्धार्त ने टीवी विज्ञापन बोर्नवीटा (bournvita) के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की। इन्होंने 2013 में अपनी पहली फिल्म धूम ३ (Dhoom3) पर भी काम किया। बाद में इन्होंने टीवी शो महाकुम्भ (mahakumbh) में भी काम किया। वह ऐतिहासिक नाटक शो चक्रवर्तीं अशोक सम्राट (chakravartin ashoka samrat) के रूप में युवा अशोक सम्राट का किरदार निभाया है|
मोहसिन खान (Mohsin Khan)
जन्म की तारीख : 26 अक्टूबर 1991 (आयु 30)
इन्होंने स्टार प्लस के निशा और उसके कज़न (Nisha Aur Uske Cousins) में रितेश का किरदार निभाया और उसे अपने सफर की शुरुआत की। इसके बाद यह लाइफओके के ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी (Dreamgirl – Ek Ladki Deewani Si) में समर सरीन का किरबदार निभाया| इन्होंने लव बाय चान्स(Love by Chance) में जिगनेस का किरदार निभाया| इन्होंने मेरी आशिकी तुम से ही(Meri Aashiqui Tum Se Hi) में रौमिल का किरदार निभाया| प्यार तूने क्या किया(Pyaar Tune Kya Kiya) में सूरज का किरदार निभाया और स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक गोएंका का किरदार निभाया ऐसे कई सीरियल्स में कार्य कर चुके हैं।
करन कुन्दरा (Karan Kundrra)
जन्म की तारीख : 11 अक्टूबर 1984 (आयु 37)
करन ने अपने सफर की शुरुआत में एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर सीरियल कितनी मुहब्बत हैं(Kitani Mohabbat Hai) में अर्जुन पुंज के किरदार में मुख्य भूमिका से की थी। इन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक बेताब दिल की तमन्ना है(Bayttaab Dil Kee Tamanna Hai) में वीरु का किरदार निभाया। इसी चैनल पर प्रसारित आहट(Aahat) धारावाहिक में एक युवराज के भूत का किरदार निभाने के बाद वह स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो ज़रा नच के दिखा(Zara Nachke Dikha) में हिस्सा लिया।
करन कुन्दरा कितनी मुहब्बत है में धारावाहिक से अपनी पूर्व सह-अभिनेत्री कृतिका कामरा को लगभग २ साल तक डॅटिंग कर चुके हैं।
रोहन मेहरा(Rohan Mehra)
जन्म की तारीख : 8 अप्रैल 1989 (आयु 32)
रोहन मेहरा बॉलीवुड फिल्मों और वेब सिरीज़ में काम करते हैं। इन्होंने भारतीय टीवी शो जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नक्श सिंघानिया का किरदार निभाया है| इन्होंने ससुराल सिमर का(Sasural Simar Ka) में समीर कपूर का किरदार निभाया है, और यह रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 10(Bigg Boss season 10) में एक प्रतियोगी थे।
करन वाही(karan Wahi)
जन्म की तारीख : 9 जून 1986 (आयु 35)
इन्होंने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत शो रीमिक्स(Remix) में वन रणवीर सिसोदिया का किरदार निभाया। इन्होंने कलर्स टीवी के शो मेरे घर आई एक नन्हीं परी(Mere Ghar Aayi Ek Nanhi Pari) में प्रधान का किरदार निभाया। फिर इन्होंने युवा शो दिल मिल गए(Dil mil gae) में भी काम किया, जिसमें ये बहुत प्रसिद्धि हुए। इन्होंने रोमांस-ड्रामा सीरीज़ कुछ तो लोग कहेंगे(कुछ तो लोग kahenge) में एक प्रेमी रोहन का किरदार निभाया|
अपने अभिनय करियर के अलावा, इन्होंने कलर्स टीवी के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स(Comedy night’s) बचाओ में अपनी कॉमेडी का प्रदर्शन किया|
तो ये थे हमारे Top 5 handsome hunks जो अभी भी है कुंवारे तो कौन है आपको पसंद कमेंट करके जरूर बताना मै आकृति मिलती हूं आपसे एक नए आर्टिकल को लेकर तबतक पढ़ते रहिए ishaninetworks.in
Nice