बिग बॉस 16 से जुड़ी धमाके दार खबर हम आपको बताने जा रहे है जैसा की आप लोग जानते ही है बिग बॉस 16 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है।आप सभी लोग बहुत ही इच्छुक होंगे इस बार के कांटेस्ट को लेकर चलिए हम आपको बताते है ।
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के बारे में। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट को छुपा के रखा जा रहा है। शो के मेकर्स की तरफ से कोशिश की जा रही है, कि बिग बॉस 16 के फर्स्ट एपिसोड से पहले किसी भी कंटेस्टेंट का नाम रिवील ना हो। जिससे लोगों में शो के प्रति दिलचस्पी बढ़ती जाए।
लेकिन छिपाकर रखी गई कंटेंस्टेंट लिस्ट लीक हो गई है। शो का पहला एपिसोड आने से पहले कंटेस्टेंट लिस्ट लीक हो गई है ,और हम आप सभी को एक एक कर के कंटेस्टेंट का नाम बताने वाले हैं। जो आपको बिग बॉस 16 में नजर आने वाले हैं।

Pearl v puri
सबसे पहले कंटेस्टेंट का नाम है। पर्ल वी पुरी इनके नाम पर काफी लंबे समय तक सस्पेंस बना रहा था।पर्ल वी पुरी को लेकर कई अफवाह फैलाई गई ।कभी शो ना करने की और कभी पर्ल वी पुरी के इंडिया में ना होने की।लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि पर्ल वी पुरी बिग बॉस 16 में स्ट्रॉन्ग दावेदार के रूप में नजर आने वाले हैं ।

Soundarya sharma
दूसरा नाम है सौंदर्य शर्मा का इन्होंने तो वैसे बस एक ही फिल्म की है।लेकिन सेलेब्स की दुनिया में सौंदर्य का नाम हमेशा से रहा है और आप इन्हें इस बार धमाचौकड़ी मचाते हुए बिग बॉस 16 में देखेंगे।

Nimrit Kaur
तीसरा बड़ा नाम है निर्मित कौर का। निर्मित कौर को आप लोग जानते होंगे जी हां छोटी सरदारनी की चुलबुली महक का रोल प्ले करने वाली निर्मित कौर भी आपको बिग बॉस 16 में अपनी महक बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं।

Shalin bhanot
चौथा बड़ा नाम है शलीन भनोट का। टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शालीन ने कई टीवी शो किए हैं और अब वह बिग बॉस के जरिए अपने करियर को शेप देने जा रहे हैं ।

sambul taukir khan
पांचवा बड़ा नाम है sambul taukir khan का अब भला इन्हे कौन नहीं जानता टीवी शो इमली के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली sambul taukir khan बिग बॉस में नजर आने वाली है ।

Teena Dutta
छठा बड़ा नाम है टीना दत्ता का उत्तरण सीरियल से फेमस हुई।टीना दत्ता बिग बॉस 16 में दिखाई देने वाली है। टीना दत्ता पर सबकी नजर रहेगी क्योंकि लोगों को उम्मीद है टीना दत्ता शो में रश्मि देसाई पर कुछ बोलेंगी ।

Surbhi Jyoti
सातवा बड़ा नाम है सुरभि ज्योति का ।नागिन 3 की जान और टीवी दुनिया के सबसे चमकते सितारों में से एक सुरभि ज्योति इस बार बिग बॉस में आने के लिए सबसे ज्यादा ले रही है। ऐसी खबरे है कि सुरभी ज्योति को पर डे के हिसाब से जो पेमेंट की जा रही है वह टीवी इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड है।

Munawar faruqui
आठवें दावेदार के रूप में मुनव्वर फारूकी नजर आने वाले है । मुनव्वर फारूकी को आप सभी जानते ही होंगे । इन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी से अपना कैरियर शुरू किया और रियलिटी शो का नाम बन चुके हैं लॉक उप जीतने के बाद मुनव्वर की मांग बढ़ चुकी है ।अब मुनव्वर अब फारुकी बिग बॉस 16 में अपनी कॉमेडी और शायरियां करते हुए दिखाई देंगे ।

MC Stan
नौवां बड़ा नाम है MC STAN का यह कॉन्ट्रोवर्शियल रैपर भी शो में बड़ी-बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी करेगा यह बात पहले से तय है।

Chandni Sharma
दसवां बड़ा नाम है चांदनी शर्मा का। साल 2014 से चांदनी टीवी एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं। चांदनी शर्मा ने इश्क में मर जावा टू और कामना जैसे सीरियलों में काम किया है।

Gori Nagori
ग्यारहवीं कंटेस्टेंट होने वाली है,गोरी नागोरी ।राजस्थान की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागोरी एक हरियाणवी डांसर है। यह अपने मूव्स के लिए खास मशहूर है।

Abdu rozik
बरहवे कंटेस्टेंट Abdu Rozik हैं । जो तजाकिस्तान के सिंगर म्यूजिशियन ब्लॉगर और बॉक्सर है।जो कि बिग बॉक्स 16 में नजर आने वाले हैं ।

1 अक्टूबर से आपको ये सभी 12 कंटेस्टेंट आप सभी को कॉमेडी कॉन्ट्रोवर्सी एंटरटेनमेंट की डोस देने के लिए तैयार हैं इन 12 में से आपके फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है। हमें कमेंट करके बताना ना भूले।तो कैसी लगी अपडेट कमेंट कर के जरूर बताएं। मिलते है आपको नए आर्टिकल के साथ । अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करे।